आज के दौर में गणित एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और उसके विभिन्न विषयों में अभाज्य संख्या एक बहुत ही रोचक विषय है, और हम इस आर्टिकल में यह बताएगे की अभाज्य संख्या किसे कहते हैं। अभाज्य संख्या उसे कहते हैं जो केवल 1 और अपने आप से भिन्न होती है, और जो कि केवल 1 और अपने आप से ही वर्तमान में दिये गए समूह के अंकों से विभाजित होती है।
ADVERTISEMENT
अभाज्य संख्या किसे कहते हैं? और उसकी परिभाषा
अभाज्य संख्या वो संख्या होती है जो 1 और खुद के अलावा किसी संख्या से पूरी पूरी विभाजित नहीं होती है,
अथवा किसी भी संख्या जिसका केवल दो ही गुणनखंड (factor) हो जाए तो उसे अभाज्य संख्या कहते है| जैसे उदाहरण के लिए 5 /1 और 5 से ही पूरी तरह विभाजित होता है । अतः 5 एक अभाज्य संख्या है।
अभाज्य संख्या के कुछ और उदाहरण :- 2, 5, 11, 3, 17, 23 आदि संख्या अभाज्य संख्या का उदाहरण है।
भाज्य संख्या क्या होती है?
हमने अभी जाना की अभाज्य संख्या वो होती हे जो सिर्फ 1 और खुद से विभाजित होती है पर भाज्य संख्या में 1 और खुद के अतिरिक्त बाकी संख्या से भी विभाजित हो जाता है जिसे भाज्य संख्या कहते है।
इसके कुछ उदाहरण ऐसे है की :-
2 का संभावित गुणांक – 1, 2
3 का संभावित गुणांक – 1, 3
4 का संभावित गुणांक – 1, 2, 4
5 का संभावित गुणांक – 1, 5
6 का संभावित गुणांक – 1, 2, 3, 6
7 का संभावित गुणांक – 1, 7
8 का संभावित गुणांक – 1, 2, 4, 8
9 का संभावित गुणांक – 1, 3, 9
10 का संभावित गुणांक – 1, 2, 5, 10
क्या संख्या 1 अभाज्य संख्या है?
नहीं, संख्या 1 ना भाज्य संख्या है, और ना अभाज्य संख्या है। अभाज्य संख्या की परिभाषा के अनुसार, उस संख्या को अभाज्य संख्या माना जाता है जो केवल दो गुणकों 1 और अपने आप से ही विभाजित होती है। इसलिए, संख्या 1 को अभाज्य संख्या नहीं माना जाता है।
निष्कर्ष
इस ब्लॉग के द्वारा आपको यह पता चला की अभाज्य संख्या किसे कहते हैं, उसकी परिभाषा और उसके उदाहरण अन्य चीज़े भी आपको जाने को मिली अगर आपको यह ब्लॉग लाभदायक लगा तो हमारे अन्य भी ब्लॉग पढ़े।