अमेरिका के रहने वाले भारतीय मूल के लड़के अभिमन्यु मिश्रा (Abhimanyu Mishra) ने शतरंज की दुनिया में इतिहास (History) रच दिया है। शतरंज के इतिहास के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर (Youngest Grand Master Abhimanyu) के रूप में अभिमन्यु मिश्रा अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु ने रूस के ग्रैडमास्टर सर्गी कर्जाकिन (Sergey Karjakin) के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। रूस के ग्रैडमास्टर सर्गी कर्जाकिन (Sergey Karjakin) का यह रिकॉर्ड करीब 19 साल पुराना था। अमेरिका के रहने वाले भारतीय मूल के लड़के अभिमन्यु ने मात्र 12 साल 4 महीने और 25 दिन में सबसे युवा ग्रैड मास्टर बनने का ख़िताब अपने नाम किया है।
ADVERTISEMENT
साल 2002 में कर्जाकिन सबसे युवा ग्रैड मास्टर बने थे, इस दौरान उनकी आयु 12 साल और 7 महीने थी। यानि सर्गी कर्जाकिन से मात्र 3 महीने छोटे अभिमन्यु ने सबसे युवा ग्रैंड मास्टर के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। अभिमन्यु मिश्रा ने ग्रैड मास्टर टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैड मास्टर लियॉन मेनडोंका को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। अभिमन्यु के पिता अमेरिका में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने बेटे को लेकर यूरोप जाकर ग्रैडमास्टर टूर्नामेंट खेलने का निर्णय लिया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन बूडापेस्ट में आयोजित किया गया था।