CBSE CTET 2022 Registrations

CBSE CTET 2022 Registrations : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिसंबर 2022 में सीबीटी (Computer Based Test) मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 16 वें एडिशन का आयोजन करेगा (उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर सटीक तारीख की सूचना दी जाएगी)।

ये परीक्षा देश भर में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। CBSE जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर सीटीईटी 2022 परीक्षा नोटिफिकेशन (CTET 2022 Exam Notification) जारी करने जा रहा है।

CBSE CTET 2022 Registrations : सीटीईटी 2022 पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा

सीटीईटी दिसम्बर 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन सीबीएसई सीटीईटी (CTET 2022 Exam Notification) की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन में परीक्षा, सिलेबस, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा फीस (examination fee) और एग्जाम सिटी (exam city) की डिटेल शामिल होंगी। ज्ञात हो कि CTET केवल एक पात्रता परीक्षा है। 

सीटीईटी 2022 ऑनलाइन परीक्षा (CTET 2022 Online Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल सीटीईटी (CBSE CTET 2022 Registrations) वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (CBSE CTET 2022 Registrations ) की तारीख जल्द ही सूचित की जाएगी। आपको बता दें कि सीटीईटी में अर्हता प्राप्त करने से किसी भी उम्मीदवार भर्ती/रोजगार का अधिकार नहीं मिलेगा क्योंकि यह नियोजन के लिए सिर्फ एक पात्रता मानदंड है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here