Mumbai Landslide : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात से हो रही तेज बारिश ने रविवार को भारी तबाही मचाई है। सड़कों पर बाढ़ जैसा नजारा दिख रहा है, पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं मुंबई की जीवनरेखा लोकल ट्रेन सेवा भी बारिश की वजह से ठप हो गई है। कई इलाकों में पानी घर में घुस गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से दो जगहों पर दीवार के गिरने से अबतक 25 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक 16 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
कई लोग घायल हुए हैं, जबकि अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंबई के भांडुप इलाके में अचानक दीवार गिरने की घटना में भी एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि अंधेरी इलाके में बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। बता दें कि भारी बारिश की वजह से हुई घटनाओं में अब तक मुंबई में 25 लोगों की मौत हुई है।
Mumbai Landslide : प्रधानमन्त्री एवं राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई में हुई इस आपदा पर गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद हुई घटनाओं की खबर से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और सफल राहत एवं बचाव कार्य की कामना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की राशि मुआवजा के तौर पर देने की घोषणा की है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।