UP CASE 24 JUNE

उत्‍तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) में धर्मांतरण (Religious Conversion) का एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद राज्‍य के नोएडा सिटी (Noida) में एक और ऐसा केस सामने आया है। नोएडा के रहने वाले एक परिवार ने अपने बेटे के गुम हो के बाद उसके धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। यह लड़का करीब 3 साल से गायब है, उस समय उसकी उम्र मात्र 17 साल थी। नोएडा पुलिस ने मीडियाकर्मियों को बताया कि दर्श सक्‍सेना (Darsh Saxena) नाम के युवक के गायब होने की गुमशुदगी रिपोर्ट नोएडा फेज 2 पुलिस स्‍टेशन में दर्ज कराई गई थी।

ADVERTISEMENT

महिला ने अपने बेटे दर्श सक्‍सेना (Darsh Saxena) का नाम बदल कर मोहम्‍मद रेहान अंसारी (Mohd Rehaan Ansari) के रूप में धर्मांतरण कराए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान हमने पाया कि उसने (दर्श सक्‍सेना) मोहम्‍मद रेहान अंसारी (Mohd Rehaan Ansari) के नाम से अपना फेसबुक अकाउंट चला रहा था। हलांकि, यह फेसबुक अकाउंट अब डिएक्‍ट‍िवेट हो गया है। सेंट्रल नोएडा जोन के एसीपी अब्‍दुल कादिर ने कहा, मई 2018 से लापता होने के बाद बेटे दर्श सक्सेना पर उनके परिवार ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। ट्रूकॉलर मोबाइल ऐप पर उसका नाम रेहान के रूप में डिस्प्ले होता था। उस समय, हमने धार्मिक वैमनस्य (Religious Animosity) तथा किसी भी प्रकार के अनुचित विवाद से बचने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बहरहाल, इस मामले में छानबीन चल रही है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here