भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी (Archer Deepika Kumari) ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) में इतिहास रच दिया। पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में उन्होंने गोल्ड मैडल की हैट्रिक लगाते हुुए दुनिया के नंबर एक तीरंदाज की उपाधि हासिल की। भारत की इस स्टार महिला तीरंदाज ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में इतिहास रचते हुए अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करवा दिया। आपको बता दें कि विश्व कप स्टेज 3 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा (Recurve Individual Event) में 6-0 से जीत दर्ज़ कर स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी।

ADVERTISEMENT

विश्व रैंकिंग में नंबर एक बन रचा इतिहास

इस जीत के साथ ही ऐसा कारनामा करने वाली दीपिका दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी (World Archery) ने सोमवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने अपने तीरंदाजी करियर में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है। झारखंड राज्य के रांची शहर की रहने वाली 27 वर्षीया दीपिका कुमारी ने साल 2012 में पहली बार तीरंदाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। आपको बता दें कि रविवार को दीपिका ने व्यक्तिगत (Individual) और मिश्रित स्पर्धा (Mixed Competition) में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

https://twitter.com/worldarchery/status/1409169045669175297?s=20

सोमवार को विश्व तीरंदाजी की तरफ से आधिकारिक ट्वीट द्वारा ये घोषणा की गयी कि दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी में पहली रैंक हासिल कर ली है। बता दें कि दीपिका कुमारी ने पहले अंकिता भकत और कोमालिका बारी के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा (Women’s Recurve Team Event) में मैक्सिको को आसानी से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत की स्टार तीरंदाज़ ने रूस की 17वीं रैंक प्राप्त एलिना ओसीपोवा को 6-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दीपिका के अभी तक के सभी पदकों की बात की जाए तो वो कुल 9 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here