Australian Open 2022 Final : दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने इतिहास रच दिया है। राफेल नडाल ने मेलबर्न (Melbourne) में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल (Australian Open 2022 Final) में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड 21वां ग्रैम स्लैम जीत लिया है। 5 घंटे 24 मिनट तक चले इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में राफेल नडाल ने रूस के डैनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया।
Australian Open 2022 Final : ऑस्ट्रेलिया ओपन का दूसरा सबसे लंबा फाइनल मैच
आपको बता दें कि यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open 2022 Final) का दूसरा सबसे अधिक समय चला फाइनल है। इससे पहले 2012 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic of Serbia) ने नडाल को पांच सेट चले मुकाबले में पांच घंटे और 53 मिनट में हराया था। नडाल के नाम अब रोजर फेडरर (Roger Federer) और जोकोविच (Novak Djokovic) से एक अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब (Grand Slam Title) दर्ज है।
Another chapter is written 🏆@RafaelNadal defeats Daniil Medvedev 2-6 6-7(5) 6-4 6-4 7-5 to win his second #AusOpen title in an epic lasting five hours and 24 minutes.
⁰
🎥: @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis #AO2022 pic.twitter.com/OlMvhlGe6r— #AusOpen (@AustralianOpen) January 30, 2022
आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले इन तीनों के नाम समान रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब थे। हालाँकि, दूसरे सेट में कुछ देर खेल रुका जब एक प्रदर्शनकारी कोर्ट पर उतर आया। नडाल इसके साथ ही चारों ग्रैंडस्लैम खिताब कम से कम दो बार जीतने वाले टेनिस इतिहास (Tennis History) के सिर्फ चौथे पुरुष खिलाड़ी बने।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।