Bihar Flood

Bihar Flood : देश के कई राज्यों में हो रही भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस वर्ष समय से पहले मॉनसून की एंट्री बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल व झारखंड में हो चुकी है। हलांकि, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में अभी भी मॉनसून का इंतजार है। लेकिन अत्यधिक बारिश और नेपाल से आने वाली नदियों में उफान के कारण बिहार में अब कोहराम मच चुका है।

ADVERTISEMENT

बिहार में बाढ़ की वजह से मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, शिवहर समेत पूरा उत्तर बिहार जलमग्न हो चुका है। कई गांव-कस्बें बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। कई जिलों में लगातार हो रही भरी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। कोसी और गंडक जैसी नदियों का पानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। 

उत्तर बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर मुजफ्फरपुर अब जलमग्न हो चुका है। दरअसल यहां हजारों घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है और नदियों का जलस्तर अभी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग राज्य में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण चिंतित हैं। नदियों का ये प्रचंड रूप अब लोगों को रूलाने लगा है। आपको बता दें कि यहां सबसे बुरा हाल गंगिया गांव का है। यहां घर पानी में डूब जाने के कारण लोग बांध पर रहने को मजबूर हैं।

Bihar Flood Update : बाढ़ के कारण मोतिहारी में बुरा हाल

Bihar Flood

बिहार में हुए लगातार भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्तरी बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गयी है। घर, खेत-खलिहान एवं सड़के पानी में डूब गईं हैं, लोग राष्ट्रीय राजमार्गों पर रहने को मजबूर हो गये हैं। नेपाल से सटे होने के कारण बिहार के जिलों में हजारों लोगों की जिंदगी पर बारिश भयंकर विपदा बनकर टूटी है। राज्य में सबसे डरावनी तस्वीर मोतिहारी जिले में देखने को मिली, जहाँ पानी की धार के बीच 2 जिंदगी फंस गई। नदीं में जलस्तर के काफी बढ़ जाने तथा पानी की तेज़ धार के कारण दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य कई जिलों से भी लोगों के बाढ़ में फंसने की खबरें भी सामने आईं।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here