BJP MP Kirori Lal Meena Arrest News : राजस्थान में भाजपा सांसद (BJP MP) किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) को पुलिस ने आमागढ़ किले पर झंडा फहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। किरोड़ी लाल मीणा पर आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर ऐतिहासिक आमागढ़ किले (Historic Amagarh Fort) पर झंडा फहराया है। बता दें कि मीणा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है।
ADVERTISEMENT
BJP MP Kirori Lal Meena Arrest News : पू्र्व CM और BJP नेता वसुंधरा राजे ने भी प्रतिक्रिया दी
मुझे आमागढ़ फोर्ट गिरफ्तार कर लिया गया है। pic.twitter.com/gh3YiLrIYw
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 1, 2021
दरअसल, भाजपा सासंद (BJP MP) डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा (Dr. Kirori Lal Meena) ने अपने समर्थकों के साथ मीणा समाज का झंडा आमागढ़ किले पर फहराया और उसका वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे आमागढ़ फोर्ट (Amagarh Fort) से गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में ही उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की भी जानकारी दी है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि BJP MP डॉक्टर किरोड़ी लाल को हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।