भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस अब भारत का भी विरोध करने लगी है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए BJP ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। इसलिए वह कांग्रेस का डटकर मुकाबला करेगी और कांग्रेस के देश-विरोधी मानसिकता को को घर घर जाकर लोगों को बताएगी। मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, कांग्रेस के लोग भाजपा का विरोध करते-करते अब भारत देश की एकता और अखंडता पर भी हमला करने लगे हैं। राव ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, कांग्रेस के प्रति भाजपा का आक्रमक होना इसलिए भी जरूरी है- क्योंकि कांग्रेस ही सभी बुराइयों की जड़ है और इन बुराइयों का संक्रमण कांग्रेस से ही अन्य क्षेत्रीय दलों में फैला है।
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा कि एक ऐसा भी समय था जब कांग्रेस दिग्गजों व स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी हुआ करती थी। लेकिन आज यह परी अलगावादियों, देश विरोधियों और कट्टरपंथियों का अड्डा बनती जा रही है। देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी पार्टी इसी मानसिकता से ग्रस्त हो गयी है। मध्य प्रदेश में पहले पहले दिग्विजय सिंह यह काम करते थे, लेकिन अब उनके पद चिन्हों पर कमलनाथ भी चलने लगे हैं। राव ने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये का भाजपा डटकर मुकाबला करेगी और घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस के हथकंडों और ओछी मानसिकता की जानकारी देगी।