Afghanistan : अफगानिस्तान में तालिबान का कत्लेआम जारी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार तालिबान ने गजनी इलाके में 43 लोगों की नृशंस हत्या कर दी है। मृतकों में सुरक्षा बल और आम नागरिक भी शामिल हैं। तालिबान के इस खूनी खेल और भीषण हमले से भयभीत आम नागरिक घर छोड़कर सरकारी सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में चले गए हैं। तालिबान के बढ़ते आतंक के कारण अफगानिस्तान सरकार ने कई इलाकों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया है।
Afghanistan : कंधार शहर के बाहरी इलाके में भीषण युद्ध
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आतंकी मालिस्तान जिले में घुसे ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। उन्होंने ऐसे लोगों की हत्या कर दी जो युद्ध नहीं लड़ रहे थे। तालिबान ने लोगों के घरों पर हमला किया और उन्हें लूट लिया। लूटपाट के बाद आतंकियों ने घरों को आग लगा दी। कंधार में तालिबान और अफगान सेना के बीच चल रहे भीषण युद्ध की जद में आम नागारिक आ गए हैं। बता दें कि कंधार एक समय में तालिबान का मुख्यालय रहा है और यहां पर कब्जे के लिए तालिबान ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।