Republic Day 2022 : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जम्मू के महानिरीक्षक डी. के. बूरा ने सोमवार को कहा कि गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) पर राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा समस्या उत्पन्न करने के खतरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan border) पर बल के जवान ‘हाई-अलर्ट’ पर हैं। श्री बूरा ने बताया कि BSF ने पहले ही सीमा पर दो सप्ताह के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। महानिरीक्षक ने कहा कि जम्मू सीमा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग रोधी अभियान शुरू कर दिया है। श्री बूरा ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को असफल करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस के साथ संयुक्त गश्त भी कर रही है।
ADVERTISEMENT
Republic Day 2022 : जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस से पहले BSF के जवान अलर्ट
International border at RS Pura, J&K: Special security on the border ahead of Republic Day
"We keep patrolling on the borders irrespective of the weather condition. There is an alert on the borders for the occasion of Republic Day on January 26," says a BSF Jawan pic.twitter.com/yIVs8szQfa
— ANI (@ANI) January 24, 2022
सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ने कहा कि हमने किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों से निपटने के वास्ते योजना बनाई है। सीमा पर अधिकतम संख्या में हमारे जवान और अधिकारी मौजूद हैं। हमने सीमा पर अगले दो सप्ताह तक सीमा पर बड़े पैमाने पर निगरानी अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, इस अवधि के दौरान हर साल सीमाओं पर सुरक्षा की स्थिति पर दबाव रहता है। उन्होंने कहा, लेकिन हम यहां सभी चुनौतियों का सामना करने और राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।