Chandrayan 3 : भारत के अंतरिक्ष विभाग (Space Department) ने इस साल 19 मिशनों की योजना बनाई है। चंद्रमा पर भारत के मिशन का अगला चरण चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) अगस्त 2022 के लिए निर्धारित किया गया है। अंतरिक्ष विभाग (When will Chandrayan-3 launch) ने लिखित जवाब में कहा कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2 Mission) मिशन से मिली सीख और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चंद्रयान-3 (ISRO’s missions in 2022) पर काम चल रहा है।
ADVERTISEMENT
केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Union Minister of Space Dr. Jitendra Singh) ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में कहा, चंद्रयान-2 से मिली सीख और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर, चंद्रयान-3 पर काम प्रगति पर है। कई संबंधित हार्डवेयर (Related Hardware) और उनके विशेष परीक्षण (Special Test) सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं और लॉन्च अगस्त 2022 के लिए निर्धारित है।
Chandrayan 3 : चंद्रयान-3 मिशन को 2021 में लॉन्च किया जाना था
जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनवरी से दिसंबर 2022 (ISRO’s missions in 2022) के दौरान कुल 19 मिशनों की योजना बनाई गई है, जिनमें आठ लॉन्च व्हीकल मिशन (Launch Vehicle Mission), सात अंतरिक्ष यान मिशन (Space Shuttle Mission) और चार प्रौद्योगिकी प्रदर्शक मिशन (Technology Demonstrator Mission) शामिल हैं।
कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण चल रहे कई मिशन प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों और नए पेश किए गए मांग-संचालित मॉडल की पृष्ठभूमि में परियोजनाओं की प्राथमिकता तय की गई है। चंद्रयान-3 मिशन को 2021 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन महामारी की वजह से इसमें देरी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।