Farmers Protest : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों (agricultural laws) के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 200 किसानों के एक दल ने मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर बृहस्पतिवार को ‘किसान संसद’ शुरू की। बता दें कि जंतर मंतर, संसद भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां मॉनसून सत्र चल रहा है। जंतर मंतर पर एकत्रित किसानों ने ‘किसान संसद’ का पहला दिन शाम 4 बजे समाप्त किया।
ADVERTISEMENT
Farmers Protest : जंतर मंतर पर किसान संसद की शुरूआत
गुरुवार शाम किसान संसद को समाप्त करने के बाद, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 200 से अधिक किसान शुक्रवार को फिर से जंतर-मंतर पर एकत्रित होंगे। बता दें कि किसान संगठन, संसद के मानसून सत्र के दौरान हर दिन विरोध करने की योजना बना रहे हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) ने किसानों से आंदोलन की बजाय बातचीत के लिए आने का आग्रह किया। कृषि मंत्री ने कहा कि देश भर के किसानों ने तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया है। प्रदर्शनकारी किसान संघों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि वे कोविड के सभी नियमों का अनुपालन करेंगे और शांतपिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।