Zika virus case In Pune

Zika virus case In Pune : महाराष्ट्र में शनिवार को पुणे के बेलसर गांव (Belsar Village) में जीका वायरस का पहला मामला दर्ज किया, यह मामला दर्ज करने वाला केरल के बाद दूसरा राज्य बन गया। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पुणे की पुरंदर तहसील (Purandar Tehsil) की एक 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। महिला का चिकनगुनिया (Chikungunya) के लिए भी जांच पॉजिटिव आया है।

ADVERTISEMENT

लोक स्वास्थ्य विभाग (Public Health Department) के अधिकारियों की एक टीम ने निरीक्षण करने के लिए बेलसर गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि बेलसर गांव में जीका वायरस से संक्रमित महिला पूरी तरह से ठीक हो गई है और उसमें अब कोई लक्षण नहीं है। राज्य रैपिड रिस्पांस टीम (State Rapid Response Team) ने भी गांव में निरीक्षण किया है।

Zika virus case In Pune : पुणे के बेलसर गांव का मामला 

जीका वायरस का संक्रमण जीका वायरस (Zika virus) के कारण हो सकता है, जो एक मच्छर जनित मानव फ्लेविवायरस है। यह मुख्य रूप से एडीज मच्छरों (Aedes Mosquitoes) के माध्यम से फैल सकता है, जो सुबह या शाम के समय में काटते हैं। लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और इसमें बुखार, दाने, आँख आना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, अस्वस्थता या सिरदर्द शामिल हैं।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here