फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। पकड़े गए लोगोंं से कड़ी पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब राष्ट्रपति मैक्रों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र के एक दौरे पर थे। यहां वो रेस्तरां और कुछ छात्रों से मिले ताकि ये बात की जा सके और ये जाना जा सके कि कैसे COVID-19 महामारी के बाद जन-जीवन सामान्य हो रहा है। वायरल वीडियो में मैक्रों सफेद रंग की शर्ट में सामने खड़ी लोगों की भीड़ की तरफ जाते हुए देखे जा रहे हैं। इस बीच थप्पड़ जड़ने वाला शख्स ये बोलते हुए सुना जा रहा है कि डाउन विद मैक्रोनियां। इस घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
ADVERTISEMENT
🇫🇷 — VIDEO: French President Emmanuel Macron got slapped in his face during a visit in southeast France.
— Belaaz News (@TheBelaaz) June 8, 2021
हाल ही में फ्रांसीसी सेना को सेवा देने वाले एक समूह ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को इस्लाम को लेकर हिदायत दी थी। इस गुट का कहना है कि इस्लाम धर्म को को रियायत देने की वजह से फ्रांस का ‘अस्तित्व’ दांव पर लग चुका है। फ्रांसीसी सेना में कार्यरत सैनिकों के इस दल का एक पत्र कंजर्वेटिव मैगजीन Valeurs Actuelles में प्रकाशित हुआ था। इस मैगजीन में पिछले महीने भी इसी तरह का एक पत्र प्रकाशित हुआ था जिसमें गृह युद्ध की चेतावनी दी गई थी। बाद में फ्रांस के गृह मंत्री और इमैनुएल मैक्रों के करीबी सहयोगी जेराल्ड डारमेनिन ने इस पत्र को कुछ लोगों की कच्ची पैंतरेबाजी करार दिया।