भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (इंग्लैंड) के द रोज बाउल स्टेडियम में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2021) का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। भारी बारिश के चलते टॉस हुए बिना ही पहले दिन स्टंप्स की घोषण कर दी गई थी। लेकिन दुसरे दिन मौसम ने खेल की इजाजत दे दी और न्यूजलींड ने यहां टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। भारत के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
ADVERTISEMENT
That's a fine 50-run partnership between #TeamIndia Captain and his deputy.
Live – https://t.co/CmrtWsugSK #INDvNZ #WTC21 pic.twitter.com/9rE7eAUJra
— BCCI (@BCCI) June 19, 2021
हलांकि दोनों ही बल्लेबाज जब सेट लगने लगे थे तभी दोनों पहले ही सेशन में आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 6 चौकों की मदद से 34 रन बनाए, वहीं पर उनके जोड़ीदार शुभमन गिल ने 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। फिलहाल मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी मौजूद है। विराट 44 पर नाबाद हैं और साथ में रहाणे 29 पर नाबाद हैं। पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रोकना पड़ा, दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 146/3 था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।