India vs Germany Men's Hockey

India vs Germany Men’s Hockey : आज सुबह कांस्य पदक के लिए भारत-जर्मनी के बीच खेले गये मुकाबले में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ करते हुए पुरुष हॉकी का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब रही है। कांस्य पदक के लिए खेले गये इस रोमांचक मैच में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया।

ADVERTISEMENT

India vs Germany Men’s Hockey : प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई 

https://twitter.com/narendramodi/status/1423122624679268355?s=20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके भारतीय हॉकी टीम को इस जीत की बधाई दी है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक करार दिया है। बता दें कि भारतीय टीम 1980 में मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद भारत को इस खेल से कोई ओलंपिक पदक नहीं मिल पाया था। लेकिन इस बार भारत ने यह सपना साकार कर दिया है। ओलंपिक के इतिहास में वर्तमान तक 8 स्वर्ण पदक जीत चुके भारत का यह तीसरा कांस्य पदक है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here