राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की गति पर लगातार ब्रेक लगता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 0.46% पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के 337 नए केस सामने आए और इस दौरान 36 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 5 हजार के नीचे आ गए हैं। दिल्ली में अभी 4511 सक्रिय मरीज हैं। 23 मार्च के बाद यह पहला मौका है जब देश की राजधानी में एक्टिव मामले इतने कम हैं। 23 मार्च को एक्टिव केसों की संख्या 4411 थी। दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,30,128 हो गया है और अब तक 24,704 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 0.46% फीसदी पर आ गया है। दिल्ली में अब रिकवरी रेट बढ़ कर 97.95 हो गया है। राजधानी में अब तक 14,00,91 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
ADVERTISEMENT
COVID19 | Delhi reports 337 new cases, 36 deaths and 752 recoveries in the last 24 hours. Positivity rate at 0.46%. The number of active cases is 4,511 pic.twitter.com/21omdcuEzB
— ANI (@ANI) June 9, 2021
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के बाद सोमवार से दिल्ली सरकार द्वारा अनलॉक की शुरुआत की गई है। कोविड-19 महामारी की दूसरी खौफनाक लहर के कारण डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम व्यवस्था के आधार पर बाजार, मॉल और अन्य संस्थान खोले गए हैं। हालांकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के मुताबिक 19 अप्रैल से लागू मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह और 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। मॉल, बाजार और बाजार कॉम्पलेक्स ओड-इवन व्यवस्था के आधार पर दुकानों की संख्या के हिसाब से सोमवार से सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे।