IPL 2022 New Rule : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें, 2022 सीजन से पहले खेल के नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। 15वें सीजन में हर टीम को दो डीआरएस रेफरल (DRS Referral) मिलेंगे। इसके अलावा टीम में COVID-19 नियमों के प्रोटोकॉल को भी अपडेट किया गया है।
ADVERTISEMENT
IPL 2022 New Rule : ये हैं कुछ नये नियम
- आईपीएल 2022 में हर पारी के लिए दो डीआरएस (DRS) होंगे।
- किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने के बाद अगर ओवर खत्म नहीं होता है तो नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक लेगा, भले ही पिछले बल्लेबाजों ने यार्ड क्रॉस (IPL 2022 New Rule) किया हो या नहीं।
- अगर कोई टीम COVID-19 के कारण मैदान पर 11 खिलाड़ी उतारने में असफल रहती है, तो BCCI उस मैच को री-शेड्यूल करने का प्रयास करेगी। अगर मैच री-शेड्यूल (Re-schedule) करना संभव नहीं होगा तो IPL तकनीकी टीम (IPL Technical Team) उस मामले को देखेगी।
- आईपीएल 2022 प्लेऑफ़/फ़ाइनल (IPL 2022 Playoffs/Finals) में अगर किसी कारण से सुपर ओवर (Super Over) या उसके बाद के सुपर ओवर पूरे नहीं हो पाते हैं तो लीग की अंकतालिका में उच्च स्थान हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित (IPL 2022 New Rule) किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।