Mumbai Night Curfew News : मुंबई में रात्रिकालीन कर्फ्यू हटा (Night curfew lifted in Mumbai) दिया गया है। सरकार ने रात का कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कई और ऐसे आदेश दिए गए हैं, जिससे लोग राहत महसूस करेंगे। मुंबई में रेस्टोरेंट और सिनेमा (Restaurants & Cinemas) घर भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।
ADVERTISEMENT
रेस्टोरेंट और सिनेमाघर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ़ ग्रेटर मुंबई (Municipal Corporation of Greater Mumbai) ने नई गाइडलाइन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, रात का कर्फ्यू हटा दिया गया है। ये नियम आज रात से ही लागू होगा, पहले रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक (Mumbai Night Curfew News) कर्फ्यू लगा था।
Mumbai Night Curfew News : ये है नई गाइडलाइन
50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा घरों (Cinema Houses) को भी संचालित किये जाने की अनुमति दे दी गई है। रेस्टोरेंट भी इसी तरह संचालित किये जा सकते हैं। स्थानीय पर्यटन स्थल (Local Tourist Destination) और बाज़ार अपने सामान्य निर्धारित समय पर खुलेंगे। और अपने समय पर बंद होंगे।
म्यूज़ियम और थीम पार्क (Museums and Theme Parks) 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। स्विमिंग पूल (Swimming Pool), वाटर पार्क भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके साथ ही हॉल और पंडाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किये जा सकते हैं। शादी-विवाह कार्यक्रमों में हॉल में 200 लोग शामिल हो सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।