Mumbai Rain : मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों की सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जिस लोकल रेल सेवा (local train service) पर भी इसका असर पड़ा है। उम्बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच लोकल सेवा इसके कारण ठप हो गयी है। इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इधर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। कोल्हापुर, सतारा, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए गुरुवार के दिन रेड अलर्ट जारी किया गया है।
ADVERTISEMENT
Mumbai Rain : निचले इलाकों की स्थिति बाढ़ जैसी हो चुकी है
वहीं कई अन्य जिलों में भारी बारिश के अनुमान के साथ मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। पटरियों पर पानी के आ जाने के कारण लोकल सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरे राज्यों से आ रही कई ट्रेनों के नियमित रूट को भी परिवर्तित मार्ग से चलाना पड़ा है।
मुंबई महा-नगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) के मुताबिक शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की बात कही गई है। बता दें कि बुधवार के दिन मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) द्वारा मुंबई के लिए रेड अलर्ट (red alert) जारी किया गया था। मुंबई में लगातार भारी बारिश के कारण रेलवे मार्ग व अन्य यातायात बाधित हो रहा है, सड़कें एवं पटरियां जलमग्न हो चुकी है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।