बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं। जहां से वो एक से बढ़कर एक शानदार फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इस बार परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कमाल की फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद हॉट और सेक्सी लग रही हैं। यह तस्वीर एक बीच की है जिसमे परिणीति काले रंग की टू-पीस बिकनी में तट पर रेत में बैठी हुई हैं। देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गयी।
परिणीति चोपड़ा ने अपनी बिकनी फोटो के साथ मज़ेदार कैप्शन लिखा है- ‘यह तस्वीर खिंचवाने से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। ओके, यह झूठ है’। वहीं, उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति (Parineeti Chopra) की इस फोटो पर कमेंट किया ‘मुझे बहुत जलन हो रही है’। परिणीति चोपड़ा तुर्की के बीच पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक बिकनी पहनी है जिसमें उनकी फिट बॉडी देखकर फैंस इम्प्रेस हो गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भारतीय टेनिस सनसनी सायना नेहवाल पर बनी बायोपिक ‘साइना’ में नजर आई थी। इसके साथ ही ये अभिनेत्री संदीप और पिंकी फ़रार में भी नजर आई थी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।