इस ब्लॉग में हम आपको PM Silai Machine Yojana 2023 के बारे में बताएँगे। साथ ही हम इसको अप्लाई करने के स्टेप्स के बारे में भी जानकारी देंगे।
ADVERTISEMENT
PM Silai Machine Yojana 2023 Kya Hai?
फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और श्रमिक महिलाओं के लिए की गई थी। इसके जरिए केंद्र सरकार हर राज्य में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन मुहैया कराएगी।
PM Silai Machine Yojana 2023 के तहत मशीन मिलने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा। वे अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पाएंगे। केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र हैं। पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना का हिस्सा बनने से महिलाएं आत्मनिर्भर व सक्षम बनेंगी।
PM Silai Machine Yojana 2023 Ke Udeshya
केंद्र सरकार द्वारा PM Silai Machine Yojana 2023 शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर रोजगार का साधन उपलब्ध करना है। इसके जरिए वह घर बैठे आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस मुफ्त सिलाई मशीन योजना के कदम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सक्षम बनकर आसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।
PM Silai Machine Yojana 2023 Ke Fayde
- केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ देश की श्रमिक महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- फ्री सिलाई मशीन के तहत सिलाई मशीन प्राप्त कर महिलाएं आय का बेहतर स्रोत प्राप्त कर घर बैठे बेहतर आय अर्जित कर सकती हैं।
- केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुफ्त सिलाई मशीन 2023 के तहत 50000 से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से देश की महिलाएं आत्मनिर्भर और सक्षम बनेंगी।
Silai Machine Online Form Ke Liye Eligibility
- इस योजना के तहत महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए।
- पीएम सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने वाली महिला के पति की वार्षिक आय ₹12000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।
- इसके साथ ही देश में विकलांग और विधवा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
PM Silai Machine Yojana 2023 Ke Liye Jruri Documents
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सामुदायिक सर्टिफिकेट
- विकलांगता चिकित्सा प्रमाण पत्र यदि आवेदक विकलांग है
- निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र यदि महिला विधवा है
PM Silai Machine Yojana 2023 Ke Liye Kaise Apply Kare?
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप PM Silai Machine Yojana 2023 के लिए अप्लाई कर सकते हैं :
- सबसे पहले आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद, आपको आवेदन पत्र को सत्यापित करना होगा।
- वेरिफिकेशन के बाद आपको फ्री सेल्फ मशीन मिलेगी।