PR Sreejesh : बीते साल टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में भारत को 4 दशक बाद पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) को द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 चुना गया है। द वर्ल्ड गेम्स.ओआरजी (The World Games.org) पर किए गए एक वैश्विक प्रशंसक वोट में श्रीजेश नामांकन सूची में शीर्ष स्थान पर रहे। उनको 1,27,647 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाले एथलीट स्पान स्पोर्ट (Span Sport) से लगभग दोगुना वोट मिले। तीसरे स्थान पर क्लाइंबिंग ऐस अल्बर्ट गिन्स लोपेज (Climbing Ace Albert Gins Lopez) रहे, जिन्होंने 67,428 वोट हासिल किए।
ADVERTISEMENT
PR Sreejesh : श्रीजेश यह अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बने हैं
श्रीजेश से पहले 2020 में भारतीय महिला हॉकी (Indian women’s hockey) टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) 2019 में शानदार प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी (First Indian Player) बनी थीं। एफआईएच (FIH) ने कहा कि हमवतन और 2019 का पुरस्कार जीतने वाली भारतीय महिला कप्तान रानी के बाद श्रीजेश यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीजेश (PR Sreejesh) 2021 के लिए एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर (Goalkeeper of the Year) के रूप में भी चुने गये थे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।