Punjab Polls 2022 : वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की दुनिया में खूब नाम कमाने वाले मशहूर हुए पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा (The Great Khali aka Dilip Singh Rana) आज गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। द ग्रेट खली ने दिल्ली (Punjab Polls 2022) स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भगवा दल का दामन थाम लिया। उन्होने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा (The Great Khali joins BJP) की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं।
ADVERTISEMENT
Punjab Polls 2022 : खली ने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की
खली ने आगे कहा कि वो भाजपा (The Great Khali joins BJP News) में शामिल होकर बहुत खुश हैं। पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के मुताबिक वो भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि 49 साल के खली वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन (World Wrestling Entertainment) रह चुके हैं।
भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं: भाजपा में शामिल होने के बाद पहलवान द ग्रेट खली pic.twitter.com/cer74ovZRk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
सात फीट एक इंट लंबे खली (The Great Khali) हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। देखने वाली बात (Punjab Polls 2022) ये है कि यूपी और पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनाव से पहले खली का भाजपा में शामिल होना पार्टी को कितना राजनीतिक लाभ देगा, ये तो भविष्य में ही पता चलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।