राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए आज फिर से एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार काबू में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी से काफी नीचे चली गई है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना के केवल 487 नए मामले सामने आए और 1,058 लोगों ने इस जानलेवा बीमारी से जंग जीती है और स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हालाँकि दिल्ली में बीते 24 घंटे में 45 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन रिकॉर्ड किये जाने वालों आंकड़ों में लगातार कमी आ रही थी। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले भी 10 हजार के काफी नीचे आ गए हैं। 16 मार्च के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में सबसे कम नए मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं 10 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम मौतें भी दर्ज की गई हैं।
ADVERTISEMENT
COVID19 | Delhi records 487 fresh cases, 45 deaths and 1,058 recoveries in the last 24 hours; the Positivity rate drops to 0.61%. Active cases at 8,748 pic.twitter.com/iLX7Dd92Co
— ANI (@ANI) June 3, 2021
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,27,926 हो गया है और अब तक 24,447 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। राजधानी में वर्तमान में 8,748 एक्टिव मामले हैं,और पॉजिटिविटी रेट 0.61% फीसदी पर आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हुआ है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.67% प्रतिशत हो गया है। दिल्ली में फिलहाल लॉक डाउन की पाबंदियां लागू है। हालांकि कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया भी 31 मई से शुरू कर दी गई है। तत्काल फैक्ट्रियों में उत्पादन और निर्माण कार्यों को अनुमति दे दी गई है। साथ ही लॉकडाउन को 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अभी तक बाजारों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है, ना ही कोई दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।