दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कुछ दिनों पहले ही उन्हें ‘मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020’ की लिस्ट में पहला स्थान मिला था और अब उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को इस महाभारत की कहानी में द्रौपदी का रोल ऑफर किया गया है। ऐसे में अगर ये खबर सच सिद्ध होती है तो ये खबर रिया चक्रवर्ती के लिए बेहद गुड न्यूज है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खबरें हैं कि रिया चक्रवर्ती ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार करती नजर आ सकती हैं।
खबर है कि इस कहानी को मॉर्डन वर्ल्ड और आज के समाज में बनाया जाएगा और एक नये अंदाज़ में दर्शकों के सामने परोसा जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि द्रौपदी का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री रिया को ऑफर किया गया है और अभी वो इस पर विचार कर रही हैं। अगर रिया चक्रवर्ती इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं तो ये फिल्म उनकी बॉलीवुड में वापसी का रास्ता खोल सकती है और फिर से बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर सकती हैं। वहीं इस फिल्म के अलावा अदाकारा रिया चक्रवर्ती, अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाली है, इस फिल्म में उनका किरदार छोटा लेकिन महत्वपूर्ण है।