Royal Rumble 2022 : वर्तमान WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का एकदम खास अंदाज सामने आया है। वर्तमान WWE चैंपियन इस बार दिग्गज एक्टर जॉनी नॉक्सविले (Johnny Knoxville) के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। आपको बता दें इस बार मेंस रंबल मैच (Mens Rumble Match) में जॉनी नॉक्सविले (Johnny Knoxville) भी नजर आएंगे। सबसे पहले उन्होंने अपनी एंट्री का ऐलान किया था और पूरे मेन रोस्टर (Main Roster) को चेतावनी दी थी।
Royal Rumble 2022 : ब्रॉक लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ होगा
ब्रॉक लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। ये मैच काफी तगड़ा होगा और इसे अभी तक शानदार अंदाज में WWE ने बिल्ड किया है। Royal Rumble 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। लैसनर इस बार जॉनी नॉक्सविले (Johnny Knoxville) के अलावा अन्य साथी सुपरस्टार्स के साथ होटल में चिल करते हुए नजर आए।
Brock Lesnar hanging out with The Jackass crew before Royal Rumble 2022 pic.twitter.com/CJ7lkYmyQk
— WWE Hindi Daily (@tmykwoah) January 29, 2022
ये वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में एक खास चीज़ भी नजर आ रही है। लैसनर ने WWE दिग्गज वी मैन (We Man) को टेबल पर पटक दिया। इस दौरान उनके साथी सुपरस्टार्स (Superstars) उन्हें चीयर कर रहे थे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।