Sawan 2021 : हिंदू धर्म में सावन के पवित्र महीने का खास महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने के मनचाहा फल प्राप्त होता है। बता दें कि इस साल सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ रहा है। सावन के सोमवार को की गई पूजा एवं व्रत तुंरत फल प्रदान करने वाले माने गए हैं।
ADVERTISEMENT
ऐसा विश्वास किया जाता है कि अगर सावन सोमवार के दिन कुछ विशेष चीजों को घर में लाया जाए, तो व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। व्यक्ति को उन सभी चीजों की प्राप्ति होती है जिसकी वह लंबे से समय कामना कर रहा होता है। चलिए आपको बताते हैं, उन चीजों के बारे में-
Sawan 2021 : इन बातों का विशेष ख्याल रखें
गंगा जल :- सावन के सोमवार के दिन घर में गंगा जल लाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। गंगा जल को लाकर यदि रसोईघर में रखा जाए तो इससे व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है और घर में सुख-समृद्धि भी आती है। परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की होती है।
रुद्राक्ष :- सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष को घर लाकर उसे मुखिया के कमरे में रखा जाए, तो घर का भाग्य बदलने में समय नहीं लगता। इससे कई चमत्कारिक लाभ देखने को मिलते हैं। घर की आर्थिक दिक्कतें दूर होने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
भस्म :- सावन महीने में सोमवार के दिन भस्म लाकर उसे घर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति के पास रख दें। इससे भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।
चांदी का त्रिशूल :- सावन के पवित्र महीने में सोमवार के दिन चांदी का त्रिशूल लाने से घर में विराजमान सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सावन सोमवार के दिन तांबे या चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा लाकर उसे घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबा देना चाहिए। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।