अभी कुछ दिनों पहले ही एक साथ नौ बच्चों को जन्म देने वाली माली देश की महिला दुनियाभर में चर्चा में थी। वहीं अब दक्षिण अफ्रीका के गोटेंग राज्य की एक महिला ने दस बच्चों को एक साथ जन्म देकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।अब तक यह रिकॉर्ड माली की नागरिक हलीमा सिसे के नाम दर्ज था। एक साथ सबसे अधिक बच्चों को जन्म देने वाली विश्व कीर्तिमान बनाने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। 37 वर्ष की सिथोले ने दक्षिण अफ्रीकी सिटी प्रिटोरिया के एक अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें सात लड़के और तीन लड़कियां हैं। सुनने में यह थोडा अजीब जरूर है लेकिन सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था। 29 सप्ताह के गर्भ के बाद उसने इन नवजातों को जन्म दिया है।
ADVERTISEMENT
सिथोले ने बताया कि वो स्वंय अपनी गर्भावस्था को लेकर शुरुआत में काफी हैरान थीं। शुरुआती कुछ दिनों में काफी मुश्किल हो रहा था और कमजोरी भी बहुत ज्यादा महसूस होती थी। उसने बताया कि शुरुआती दिनों में वो इसको लेकर जहा परेशान रहती थी, वहीं बाद में वो इसकी आदी हो गई थी। सिथोले के अनुसार, वो हमेशा भगवान से अपने बच्चों की सलामती की प्रार्थना करती रहती थी। अब जब सभी बच्चे स्वस्थ हैं, तो ऐसे में सिथोले बेहद खुश है। सबसे खास बात यह रही कि प्रसव के ठीक पहले किए गए अल्ट्राउसाउंड में आठ बच्चे ही नजर आ रहे थे, जबकि उसने दस बच्चों को जन्म देकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।