Akash Negi aka Bunty News : आकाश नेगी उर्फ बंटी एक भारतीय संगीत कलाकार, उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री में जाने-माने कलाकार हैं। जिनका जन्म 8 अगस्त 1997 को पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड भारत में हुआ था। आजकल उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री (Uttarakhand Music Industry) में आकाश नेगी उर्फ़ बंटी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, यहाँ तक की हर सिंगर और म्यूजिक प्रोडूसर उसे अपने फिल्म और म्यूजिक वीडियो में कास्ट करना चाहता है। उनके पिता श्री गोपाल सिंह नेगी (Gopal Singh Negi) एक निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती रीना देवी एक आदर्श गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन सुश्री नेहा नेगी अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं।
ADVERTISEMENT
Akash Negi aka Bunty News : उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता हैं
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा S.G.R.R कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल से पूरी की है। बंटी ने ग्रेजुएशन में भी प्रवेश लिया था लेकिन कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण पूरा नहीं कर सका। वर्तमान में वह एक अभिनेता के रूप में गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी संगीत (Akash Negi aka Bunty Hit Songs) वीडियो गीतों में अभिनेता एवं एक नर्तक के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उत्तराखंड (Akash Negi aka Bunty News) के म्यूजिकल स्टेज शो में बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी, इस दौरान उन्होंने देशभर का भ्रमण किया। इसी दौरान उनके उत्तराखंड फिल्म और म्यूजिक उद्योग जगत (Uttarakhand Film And Music Industry) में निर्देशकों और अन्य निर्माताओं के साथ अच्छे संबंध बने। समय समय पर बंटी का नाम अलग अलग अभिनेत्रयों के साथ जुड़ता रहा। जिसमे से दीक्षा बडोनी (Diksha Badoni) के नाम को प्रमुखता से उछाला जाता रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।