Tokyo Olympics 2020 Day 15 : टोक्यो ओलंपिक के 15वें दिन शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए खेले गये मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने भारत को 4-3 से हरा दिया। इस तरह भारतीय महिला टीम का Tokyo Olympics 2020 अभियान ग्रेट ब्रिटेन से हार के साथ समाप्त हुआ। भारतीय महिलाओं ने अपने उम्दा खेल और कड़ी मेहनत से लोगों का दिल जीता।
ADVERTISEMENT
Tokyo Olympics 2020 Day 15 : आखिरी समय में गोल करने में असफल रही भारतीय टीम
बता दें कि पुरुष हॉकी टीम (Men’s Hockey Team) ने गुरुवार को जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता और 41 साल का मेडल का सूखा खत्म किया। अब भारतीय फैंस के महिला टीम से भी जीत की उम्मीद होगी। आज टोक्यो ओलंपिक के 15वें दिन भारत हॉकी के अलावा एथलेटिक्स, गोल्फ और कुश्ती खेलों में भी हिस्सा लेगा। उधर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में भारत के बजरंग पुनिया ने किर्गिस्तान के एर्नाजर अकमातालिव को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।