Narayan Rane : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को देर रात एक मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई। बता दें कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कल दिन में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
ADVERTISEMENT
गिरफ़्तारी के बाद उन्हें रायगढ़ के महाड में मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से राणे को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी गई। ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस ने कोर्ट में राणे की 7 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री को जमानत देकर मुंबई पुलिस की मांग ठुकरा दी।
Narayan Rane : भाजपा ने राणे की गिरफ्तारी को लोकतंत्र का अपमान बताया
नारायण राणे के वकील ने अदालत में कहा कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुलिस ने जो धाराएं लगाईं वो सरासर गलत और निराधार है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए रिमांड की मांग को लेकर जो कारण दिए हैं, वो भी बिल्कुल तर्कहीन एवं अनुचित हैं। राणे के वकील ने केंद्रीय मंत्री के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत की अपील की थी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।