UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी प्रमुख (Samajwadi Party Chief) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सोमवार यानी आज वे नामांकन दाखिल करेंगे। अखिलेश यादव, मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly Seat) से नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इसके लिए आज वे मैनपुर पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन भरेंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और प्रशासन भी अलर्ट है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। करहल में चुनाव तीसरे चरण के दौरान आयोजित किया जाएगा जहां 20 फरवरी को मतदान होना है।
UP Assembly Election 2022 : सैफई पहुंच चुके हैं अखिलेश यादव
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार शाम को सैफ पहुंचे हैं। सैफई (Saifai) से करहल (Karhal Constituency) होते हए करीब एक बजे दोपहर में वे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वे अपना नामांकन करेंगे। यहां पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि नामांकन (UP Assembly Election 2022) के वक्त अखिलेश समर्थकों की काफी भीड़ जुटेगी, इसलिए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।