UP Block Pramukh Election Results : उत्तर प्रदेश में 476 क्षेत्र पंचायत प्रमुख (UP Block Pramukh) के पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। सूत्रों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक मतदान होने की खबर है। उसके बाद वोटों की गिनती हुयी जिसमें सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बड़ी संख्या में सीटें जीती हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अगले चरण में शुक्रवार को राज्य में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि शेष बचे 476 पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ।
ADVERTISEMENT
ताजा खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Election) के लिए हुए मतदान के बाद हुई वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी जीत हासिल होती दिख रही है। बीजेपी (BJP) को 825 ब्लॉकों में से अब तक 600 से ज्यादा सीटें मिली हैं। जबकि समाजवादी पार्टी को केवल 63 सीटों पर जीत मिली है। खबर ये भी है कि, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के एक पदाधिकारी ने दावा किया था कि निर्विरोध चुने गये क्षेत्र पंचायत प्रमुखों में 334 भारतीय जनता पार्टी के हैं।
UP Block Pramukh Election Results : BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जो परिणाम सामने आए हैं और वर्तमान में जो रुझान हैं, उसमें भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से ज़्यादा सीट हासिल करती दिख रही है। उन्होंने कहा कि पूरे नतीजे आने पर ये संख्या और बढ़ने की संभावना है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि भाजपा को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85 फीसदी से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ है। ये केंद्र सरकार (Bharatiya Janata Party) और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का परिणाम है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।