UP Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में (UP Kushinagar News) बीते बुधवार को करीब रात आठ बजे एक दर्जन से अधिक महिलाएं और लड़कियां कुएं में जा गिरी। खबर लिखे जाने तक इस दर्दनाक हादसे में 13 महिलाओं और लड़कियों के मारे जाने की खबर है। मामले में गोरखपुर जोन के एडीजी अनिल कुमार (ADG of Gorakhpur Zone Anil Kumar) ने बताया कि 13 महिलाओं की मौत हुई है।
घटना नेबुआ नौरंगिया (Nebua Naurangiya News) क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि घटना विवाह समारोह के दौरान घटी (The Incident Happened During The Marriage Ceremony) जब कुछ लोग कुएं की स्लैब पर बैठे और अधिक वजन की वजह से ये टूट गया।
UP Kushinagar News : PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख
दर्दनाक हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (UP Kushinagar News) में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने दुख जताया।
UP | 13 women have died. The incident occurred last night at around 8.30 pm in the Nebua Naurangia, Kushinagar. The incident happened during a wedding program wherein some people were sitting on a slab of a well & due to heavy load,the slab broke: Akhil Kumar, ADG, Gorakhpur Zone pic.twitter.com/VaQ8Sskjl2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 17, 2022
उन्होंने अब से कुछ देर पहले ट्वीट कर कहा कि जनपद कुशीनगर (District Kushinagar News) के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला (Naurangiya School Tola News) की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।