Virbhadra Singh : हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का शिमला में दिल का दौरा पड़ने के बाद आज यानि गुरुवार को निधन हो गया। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री को पांच जुलाई को दिल का दौरा पड़ने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने कहा कि सिंह का गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।
पिछले तीन महीनों में 87 वर्षीय कांग्रेस नेता दो बार Covid-19 से संक्रमित हुए थे, हलांकि उपचार के बाद वे स्वस्थ हो गये थे। किन्तु डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आईजीएमसी में निगरानी में रखा गया था। श्री सिंह पहली बार अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उस समय उन्हें पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से कुछ दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, 30 अप्रैल को उनके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था। तब से वह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में थे।
Virbhadra Singh छह बार मुख्यमंत्री एवं पांच बार सांसद रहे
श्री सिंह नौ बार के विधायक थे और पहली बार अक्टूबर 1983 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह वर्तमान में सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। श्री सिंह पहली बार 1962 में लोकसभा के लिए चुने गए, कुल मिलाकर वे पांच बार सांसद रहे। उन्होंने 1982 से 1983 के बीच उद्योग राज्य मंत्री और 2009 से 2011 के बीच केंद्रीय इस्पात मंत्री और 2011 से 2012 के बीच केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। वह 1977, 1979, 1980 और 2012 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।