What Is Nowruz : विभिन्न पर्वो, उत्सवों और मेलों के देश भारत में हर समुदाय के पर्वों में समान उत्साह देखने को मिलता है। नवरोज एक ऐसा (What Is Nowruz) पर्व है जिसका पारसी समुदाय (Parsi community) साल भर इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन परिवार के सब लोग एकत्र होकर पूरे उत्साह के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं। तीन हज़ार साल पहले जिस दिन ईरान में शाह जमशेद (Shah Jamshed) ने सिंहासन ग्रहण किया उसे नया दिन या नवरोज़ कहा गया।
ADVERTISEMENT
यह दिन जरथुस्त्र (Zarathustra) वंशियों का नए वर्ष का पहला दिन माना जाने लगा। यह त्यौहार विश्व के कई हिस्सों में समान हर्षोल्लास के (Nowruz 2022 Wishes) साथ मनाया जाता है जैसे ईरान (Iran), इराक (Iraq), लेबनान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान (Tajikistan) आदि। भारत में भी यह दिन पारसियों का नया दिन माना जाता है। आज पारसी समुदाय का मशहूर त्यौहार नवरोज (Today is the famous festival of Parsi community known as Nowruz) यानि नया साल है।
What Is Nowruz : पारसी समुदाय के लिए नववर्ष नवरोज आस्था और उत्साह का संगम होता है
पारसी लोग नवरोज फारस के राजा जमशेद (Nowruz Wishes 2022) की याद में मनाते हैं जिन्होंने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी। पारसी लोग मानते हैं कि इस दिन पूरी कायनात बनाई गई थी। पारसी लोग (Parsi people) नववर्ष के दिन विशेष पकवान बनाते हैं। इनमें मीठा रवा, सिवई, पुलाव, मछली तथा अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं।
इस दिन घर आने वाले मेहमानों (Nowruz 2022 Google Doodle) का स्वागत गुलाब जल छिड़कर किया जाता था। पारसी परंपरा के अनुसार इस दिन लोग मेज पर कुछ पवित्र वस्तुएं रखते हैं। इनमें जरथुस्त्र की तस्वीर, मोमबत्ती, दर्पण, अगरबत्ती, फल, फूल, चीनी, सिक्के आदि शामिल हैं। माना जाता है कि इससे परिवार के लोगों की आयु और समृद्धि बढ़ती है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।