Who Was Mikhail Gorbachev : रूस के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का मंगलवार को 91 वर्ष की आयु में लंबी बीामारी के बाद निधन हो गया। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) शीत युद्ध को समाप्त करने के लिए जाने जाते थे, लेकिन वो सोवियत संघ (The Soviet Union) के विघटन को रोकने में असफल रहे थे।
ADVERTISEMENT
Russia's Putin expresses deepest condolences on death of Gorbachev -Interfax https://t.co/y9AYxK36pE pic.twitter.com/sF8ImHgACp
— Reuters (@Reuters) August 30, 2022
रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक (Russian news agency Sputnik) ने ये जानकारी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने पूर्व सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Who Was Mikhail Gorbachev : गोर्बाचोव USSR के अंतिम नेता थे
मिखाइल गोर्बाचेव (Who Was Mikhail Gorbachev) यूनाइटेड यूनियन ऑफ़ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (USSR) के अंतिम नेता थे। वे एक गतिशील सोवियत नेता (Mikhail Gorbachev Dies) थे जो नागरिकों को स्वतंत्रता देकर लोकतांत्रिक सिद्धांतों की तर्ज पर कम्युनिस्ट शासन में सुधार करना चाहते थे। उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते का श्रेय प्राप्त है। इसी समझौते के बाद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।