World Population Day 2021 : हर साल विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है, दुनिया भर में खतरनाक दर से बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न संकटों की ओर ध्यान आकर्षित करना। बता दें कि भारत, चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
ADVERTISEMENT
संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation) ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए ठोस उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रसारित करने के लिए कार्यक्रमों की योजना बनाने और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करने के लिए एक जनसंख्या कोष (UNFPA) और एक जनसंख्या डिविजन भेजा है।
विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2021) का इतिहास
विश्व जनसंख्या दिवस 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया था, जो 1987 में मनाए गए पांच अरब दिवस की रुचि से प्रेरित था। इस विषय में एक प्रस्ताव पारित किया गया था, और पहली बार इसे 11 जुलाई, 1990 को चिह्नित किया गया था। दिसंबर 1990 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने पर्यावरण के साथ उनके संबंधों सहित जनसंख्या के मुद्दों के बारे में विश्व में जागरूकता बढ़ाने एवं जानकारी प्रसारित करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस को जारी रखने का निर्णय लिया।
विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2021) का महत्व
विश्व जनसंख्या दिवस को लगातार बढती जनसंख्या से उत्पन्न कठिनाइयों को उजागर करने, लोगों को इस संकट के प्रति जागरूक करने और इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मनाया जाता है कि, कैसे बढती हुयी जनसंख्या मानव पारिस्थितिकी तंत्र और मानवता की प्रगति को वृहत स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है।
विश्व जनसंख्या दिवस 2021 (World Population Day 2021) Theme
इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2021 (World Population Day 2021) की थीम ‘कोविड-19 महामारी का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव’ (‘impact Of The Covid-19 Pandemic On Fertility’) है। यह वैश्विक स्तर पर यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और प्रजनन व्यवहार पर कोविड-19 ( Covid-19) महामारी के प्रभाव पर अधिक प्रकाश डालने के लिए मनाया जाएगा। यह आर्थिक और सामाजिक मामलों के संयुक्त राष्ट्र विभाग (DESA) के जनसंख्या डिविजन द्वारा आयोजित किया जाता है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।