WWE SmackDown

WWE SmackDown : WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) में कुछ शानदार मैचों और सैगमेंट का आयोजन किया। इसी वजह से एपिसोड सबसे ज्यादा दिलचस्प और रोमांचक (Interesting And Exciting) साबित हुआ। यह रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड (Final Episode) था। आपको बता दें कि SmackDown के इस एपिसोड द्वारा WWE ने एपिसोड को सही तरह से हाइप किया। शो की शुरुआत में बड़ा सरप्राइज देखने को मिला और मेन इवेंट सैगमेंट जबरदस्त था। इसी कारण कहा जा सकता है कि SmackDown का अंतिम एपिसोड (Final Episode) चर्चा का विषय रहा। 

ADVERTISEMENT

WWE SmackDown : शानदार रहा मेन इवेंट सैगमेंट

मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का सैगमेंट देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर जबरदस्त काम किया और सैगमेंट को अच्छा बनाया। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने हमेशा की तरह रोमन (Roman Reigns) की सफलता में अपना क्रेडिट लिया। सैथ ने बताया कि हमेशा उनका पलड़ा रेंस पर भारी रहा है। रॉलिंस ने यहां (WWE SmackDown) रोमन की बुरी तरह बेइज्जती की। हालाँकि, रेंस थोड़ा भावुक भी हो गए थे। यूनिवर्सल चैंपियन (Universal Champion) ने सैथ (Seth Rollins) पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। सैथ रॉलिंस, यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस पर भारी पड़ते नजर आए। 

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक एवं फॉलो करें तथा विस्तार से न्यूज़ पढने के लिए हिंदीरिपब्लिक.कॉम विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here